महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रैक पर सो रहे 16 मजदूरों की मौत, पैदल यात्रा के क्रम में सो गए थे मरीज़

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पर सो रहे मजदूरों के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। औरंगाबाद एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया, हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एक मालगाड़ी ने मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक पर बिखरे रोटियां, चपले मौत की दर्दनाक तस्वीरों को बयां कर रहा है।



एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, साउथ सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया की यह हादसा औरंगाबाद के कर्मार्ड के नजदीक हुआ। यहां खाली मालगाड़ी ने कुछ लोगों को कुचल दिया। स्थानीय पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई है। 


कर्माड पुलिस ने को बताया, ये सभी मजदूर जालाना से भुसावल जा रहे थे। सभी को मध्यप्रदेश के शहडोल जाना था। सभी रेलवे ट्रेक के किनारे चल रहे थे। थकान के बाद सभी रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में हुए जानमाल से दुखी हूं। रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई। वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।