महावन में 3 हत्यारोपी पकड़े गए

मथुरा से कोमल पाराशर की रिपोर्ट



मथुरा। थाना महावन पुलिस द्वारा हत्या की घटना में वांछित 3 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महावन के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महावन मय टीम द्वारा दिनांक 25.05.2020 को पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में घायल नवल किशोर की इलाज के दौरान हुई मृत्यु के सम्बन्ध में थाना महावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2020 धारा 302/504/506 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1. रामेश्वर पुत्र रामस्वरूप 2. कुलदीप 3. आसू पुत्रगण रामेश्वर निवासीगण नगला कल्लू थाना महावन मथुरा को दिनाँक 27.05.2020 को समय करीब 20:30 बजे महावन-बल्देव रोड नगला कल्लू मोड से गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्द थाना महावन पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्र0नि0 महावन श्री शशि प्रकाश शर्मा, का0 2025 मेघराज थाना महावन का0 1059 पंकज यादव थाना महावन हैं।