नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना कहर जारी, 6 लोग फिर मिले संक्रमित, आंकड़ा 236 पर पहुंचा












गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या  236 तक जा पहुंची है। एक मरीज उम्र 34 वर्ष सेक्टर 66 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है। जबकि एक महिला मरीज सेक्टर 76 उम्र 30 वर्ष नोएडा से पॉजिटिव पाई गई। एक व्यक्ति उम्र 30 वर्ष ग्रेटर नोएडा जेवर से पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति उम्र 51 वर्ष सेक्टर 5 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है। एक व्यक्ति उम्र 24 वर्ष सेक्टर 8 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है तो एक व्यक्ति उम्र 22 वर्ष सेक्टर 12 नोएडा से पॉजिटिव पाया गया है।


आज जिले में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 236 तक पहुंच चुकी है और एक्टिव केस है 90 है। 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं पर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 143 तक पहुंच चुकी है।