नोएडा के उद्यमियों ने उद्योगों के खोले जाने पर एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन का किया आभार प्रकट


नोएडा। शहर की प्रमुख औद्योगिक संस्था एनईए ने लॉकडाउन को लेकर हमेशा उद्यमियों के साथ खड़ा रहा है। एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन का प्रयास रंग लाया और लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला प्रशासन गौतमबुद्ध नगर ने कंटेन्मेंट जोन से बाहर उद्योगों को खोलने की इजाज़त दे दी है। इससे उद्यमियों में खुशी का माहौल है। कंटेन्मेंट जोन के दायरे को भी घटा दिया गया है। 


नोएडा के दर्जनों उद्यमियों ने एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के उद्योगों को खोलवाने में सराहनीय भूमिका पर उन्हें आभार व धन्यवाद प्रकट किया है। कई उद्यमियों का कहना है कि विपिन कुमार मल्हन के प्रयास से बंद पड़े उद्योगों का दुबारा खोलना शुरू हो रहा है, इससे उद्योग जगत फिर पटरी पर लौट जाएगा।