नोएडा में आज चार कोरोना संक्रमित मरीज फिर मिले, कुल मामला 242 पर पहुंचा


नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज फिर 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। कुल आंकड़ा 242 पर जा पहुंचा है।


आज चार कोरोना वायरस मरीज मिले हैं। नोएडा के सेक्टर 12 से 78 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं, जबकि नगला फेस-2 नोएडा से 21 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। नोएडा के ही सेक्टर 5 से 22 और 41 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।


आज कुल 169 टेस्ट रिपोर्ट आई है जिसमें 165 नेगेटिव रिपोर्ट है और 4 पॉजिटिव रिपोर्ट है। अब तक कुल 169 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि एक्टिव केस 69 हैं और 442 लोग क्वारन्टीन कर रहे हैं।


आज जिले में कोरोना से चौथी मौत भी हो गई है। 71 वर्षीय पीड़ित सेक्टर-150 स्थित ऐस गोल्फशायर सोसायटी का रहने वाला था। मृतक का दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह चार दिन पूर्व ही अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी प्राइवेट लैब से जांच हुई थी। मौत का कारण मल्टी ऑरगन खराब होना आया है। मरीज कैंसर से भी पीड़ित था। मृतक की बहु भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी है। पीड़िता का जिले के ही आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।