नोएडा में कोरोना से राहत नहीं, आज फिर निकले 9 संक्रमित केस, आंकड़ा 414 पर पहुंचा


नोएडा। नोएडा, जनपद गौतमबुद्ध नगर कंटेनमेंट जोन का बड़ा क्षेत्र बनता जा रहा है और नोएडा में कोरोना संक्रमित केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज यहां कुल 9 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे जिले में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 414 पर जा पहुंची है।


फिलहाल कल से लॉकडाउन 5.0 शुरू हो जाएगा।  नोएडा में बढ़े कंटेन्मेंट जोन से ज्यादा राहत मिलने की गुंजाइश कम है। कंटेंटमेंट जोन में बंदिशें जारी रहेगी जिससे यहां के निवासियों को मुसीबतों का सामना करना होगा। कंटेन्मेंट जोन से बाहर के लोगों को सुविधाएं मिलेगी, पर, नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


आज कुल पॉजिटिव 9 रिपोर्ट मिले हैं जिसमें सेक्टर 16 से 5 संक्रमित केस है, जिसने 45 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय महिला शामिल हैं। जबकि सेक्टर 63 नोएडा से 23 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 36 नोएडा से 26 वर्षीय पुरुष, गौर सिटी ग्रेटर नोएडा से 27 वर्षीय महिला, चीचली ग्रेटर नोएडा से 55 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।


आज 1 व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है जबकि जिले में अब तक 294 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा टोटल एक्टिव केस 113 हैं। जबकि जिले में 7 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है  तथा क्रॉस नोटिफाइड केस 18 है।