पटरी पर अर्थव्यवस्था लाने हेतु सभी बाजारों को खोला जाय: कुच्छल

**   पटरी पर लाने के लिए सभी बाजारों को जाए खोला: कुच्छल


* *      जिलाधिकारी से मिलकर करेंगे मांग, सौंपेगे ज्ञापन **   **   जहा मिले संक्रमित सिर्फ उस इमारत को किया जाए सील



नोएडा। लॉकडाउन जारी है। व्यापारियों को इससे उबरने का मौका नहीं मिल रहा। दुकाने बंद है व्यापार न के बराबर है। सरकार को भी राजस्व हानि हो रही है। इन समस्याओं को लेकर बुधवार को हरौला में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने एक बैठक की। इसमे सर्व सम्मिति से निर्णय लिया गया कि सभी बाजारों को खोला जाए। ताकि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलेगा और उनके समक्ष मांग रखेगा। उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि तीन लॉकडाउन तक बाजार बंद रहे। चौथे लॉकडाउन में सशर्त बाजार खुले लेकिन यहा असमंजस की स्थिति है। ऑडईवन फार्मूला व्यापारियों में कंफ्यूजन कर रहा है। बाजार को वापस पटरी पर लाना है तो सभी बाजारों को खोला जाए। कंटेन्मेंट जोन उस बिल्डिंग को माना जाए जहा मरीज मिले है। बाकी का बाजार खोला जाए। पूरा बाजार व व्यापार बंद होने से सरकार को भारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। साथ ही व्यापारी भी अपना सामाजिक दायित्व नहीं निभा पा रहे हैं। औद्योगिक शहर होने के नाते अवकाश का दिन रविवार व शनिवार न होकर मंगलवार किया जाए। इसके अलावा कंटेन्मेंट जोन का सहीं निर्धारण नहीं होने के कारण शासन व प्रशासन की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। बैठक में नरेश कुच्छल के अलावा रामोतार , दिनेश महावर, राजकुमार गोयल पियूष वालिया आदि व्यापारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।