प्रवासी मजदूरों को बांटें राहत सामग्री

**    प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे ने करहल में वितरित किया


**    प्रवासियो को भोजन, बिस्किट व चप्पलें बांटें


**     किशन दुबे के कार्य को देखकर बुद्धजीवीओ ने की जमकर सराहना


**     प्रदेश अध्यक्ष ने व्यवस्थाओ को देखकर प्रशासन की जमकर तारीफ की



करहल। लॉक डाउन के बाद प्रवासी मजदूर अपने जिले के लिए जाते समय समाजसेवी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने में लगे हुए हैं। उनके इस कार्य की जमकर प्रशंशा की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर प्रसपा प्रबुद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे ने करहल पहुच कर मजदूरों को भोजन, फल, विस्कीट व ठंडा पेयजल वितरित किया है। इसके साथ ही उन्होंने मजदूरों को चप्पलें भी वितरित की है। प्रदेश अध्यक्ष किशन दुबे ने बताया है कि हर किसी को असहायों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।


प्रवासी मजदूरों को भोजन पानी, फल व विस्कीट वितरित किया है। प्रशासन की भी उचित व्यबस्था रही है। प्रशासन की व्यवस्था को देखकर किसी को भी कोई समस्या नही आ रही है। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो समेत तमाम लोग मौजूद रह कर पलपल की स्थिति का जायजा लेते रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, आशु शुक्ला, पुनीत श्याम मिश्रा, बिल्ला पाण्डेय, वैभव दुबे, शिवम दुबे, चंदन दुबे, अरुण कुमार, सौरभ दुबे, एडवोकेट आशू यादव, सौरभ पाण्डेय समेत आदि तमाम लोग मौजूद रहे।