श्रम कानूनों की बहाली की मांग की

रिपोर्ट : अजय यादव


बांदा। समाजिक कार्यकर्ता राम जी भाई ने श्रम कानून बहाली की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जरिए ई-मेल पत्र भेजकर श्रम कानून को दो साल के लिए समाप्त करने पर सरकार से सवाल किया तो वहीं अवगत कराया कि विश्व के तमाम देशों सहित भारत में भी कोरोनावायरस का प्रकोप चरम पर है।



भारत गांवों का देश होने के नाते गरीबी भुखमरी का शिकार आजादी के सत्तर साल बाद भी है। ऐसी विषम स्थिति में लोग खेती मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। परन्तु बर्चस्व या धनबल के चलते आज भी लोग मजदूरी करवाकर उनकी धनराशि हड़प जाते हैं।


उन्होंने पत्र के माध्यम से सरकार से पूछा कि जहां एक तरफ देश में सम्पूर्ण लाकडाउन है तो ऐसी स्थिति में आपको क्या दिखा कि श्रम कानून दो साल के लिए पूरी तरह से समाप्त कर दिया?


दलपा पुरवा निवासी समाजिक कार्यकर्ता राम जी ने स्पष्ट कहा कि श्रम कानून को पूरी तरह से बहाल किया जाये ताकि मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ पुरजोर तरीके से लड़ा जा सके ।