कासना के नियाना में चली गोली, एक की मौत

नोएडा। आज समय करीब 14:00 बजे थाना कासना क्षेत्र स्थित ग्राम नियाना में गोली चलने से एक व्यक्ति की  मौत हो गई है। रास्ते के विवाद में यह गोली चली है।इस घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारी ने की है।



ग्राम नियाना में मौके पर राजकुमार पुत्र जसमाल के घर के सामने बिजेंदर पुत्र नेतराम निवासी ग्राम नियाना की गोली लगने से मृत्यु हो गई है तथा राजेंद्र पुत्र नेतराम तथा देवेंद्र पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम नियाना धारदार हथियार से घायल हो गए हैं।


देवेंद्र का वायां हाथ कलाई से अलग कट गया है । घायलों को यथार्थ अस्पताल भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारी  तथा आवश्यक पुलिस बल मौके पर हैं।