मात्र 11 दिन का जन्मा बच्चा बना कोरोना फाइटर


नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल से आज 11 लोगो को डिस्चार्ज किया गया है।  डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी नागरिक भी शामिल है।


अस्पताल प्रबंधन ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया। शारदा अस्पताल जिले का सबसे छोटे कोविड़ 19 के पेसेंट को गोद में लेकर डॉक्टर बाहर आए तो अस्पताल प्रबंधन के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।


नोएडा निवासी एक युवक की पत्नी ने कुछ दिनों पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। जांच के बाद बच्चे व मां में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात दिन बाद यानी मंगलवार को बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।


मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तब तक बच्चा नर्सरी में रखा जाएगा। कोरोना वाइरस को 16 दिन बाद मात देकर लौटे संदीप गुप्ता काफी उत्साहित थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को नोडल अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने डिस्चार्ज पत्र दिया।


डिस्चार्ज होने वालों में उजबेकिस्तान निवासी व्यक्ति भी शामिल है। शारदा अस्पताल से मंगलवार को 11 लोगो की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शारदा कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी भी शामिल है। डॉ अभिषेक ने बताया कि शारदा से अभी तक 150 लोगो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।