मथुरा में उपमन्यु दंपति को किया गया सम्मानित

मथुरा से कोमल पाराशर की रिपोर्ट


**   ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने उपमन्यु दंपत्ति को किया सम्मानित


मथुरा। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में कोरोना कोविड-19 योद्धा के रूप में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाले ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु का कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया l इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा लॉक डाउन के समय जब पत्रकारों की संस्थाओं के द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कोई पहल नहीं की , ना ही कोई सुरक्षा के लिए उपकरण दिए गए l इसके बावजूद सभी पत्रकार भाई अपने काम को बखूबी अंजाम देते रहे l इसी का संज्ञान लेते हुए बृज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु जी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अपने प्रयासों से सुरक्षा उपकरण समय-समय पर उपलब्ध करवाते रहे हैं l


ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु ने कहा अपने भाइयों की सुरक्षा मेरी प्रथम प्राथमिकता है ना सरकार ने पत्रकारों की सुनी नहीं जिस जगह पत्रकार काम कर रहे हैं कुछ संस्थान है इसलिए उनकी सुरक्षा का जिम्मा मेरे ऊपर उसी के अनुरूप में काम कर रहा हूं l उन्होंने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति आभार व्यक्त करते हुए टीम की सराहना की l


आज बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया l साथ ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अलका उपमन्यु को दिनांक 30/06/2020 राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेवक गुप्ता के द्वारा उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भी स्वागत किया गया l


ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम के द्वारा उपमन्यु दंपत्ति का दुपट्टा पहनाकर स्मृति चिन्ह के रूप में राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट करते हुए मिष्ठान खिलाया और बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस अवसर पर हेमंत अग्रवाल, चंद्र मोहन दीक्षित, सत्यदेव शर्मा ,श्री कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे l फोटो परिचय ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित चंद्र मोहन दीक्षित सत्यदेव शर्मा कमलकांत उपमन्यु श्रीमती अलका उपमन्यु को सम्मानित करते हुए।