नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में आज कोरोना संक्रमित 17 केस मिले, आंकड़ा 470 पर पहुंचा


नोएडा। अब लॉकडाउन 5.0 के अनलॉक-1 आज से शुरू हो गया है। नोएडा गौतमबुद्ध नगर में औद्योगिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन से ज्यादा लोगों को स्वयं से सतर्क रहना होगा। अभी जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वह भी बड़ी संख्या में। इसलिए लॉकडाउन के दौरान मिली छूट पर आम जनता को विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता है और 2 गज की दूरी का भी शर्तिया से पालन करना अनिवार्य है।


गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण का प्रभाव घातक होता जा रहा है। मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज जिले में 17 पॉजिटि रिपोर्ट मिले हैं, जिससे अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 470 पर जा पहुंची है। पर, अच्छी बात यह है कि यहां रिकवरी ठीक है और जिले में अब तक 299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी भी 164 एक्टिव मरीज हैं। जिले में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस 29 है।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नोएडा के भंगेल में एक ही परिवार के 5 लोग संक्रमित निकले हैं, जिसमें 35 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय लड़की, 12 वर्षीय लड़की, 32 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बालक शामिल है।


जबकि गौर सिटी नोएडा से 28 वर्षीय पुरुष, नोएडा के सेक्टर-94 B से 57 वर्षीय महिला, बीटा-1 ग्रेटर नोएडा से 56 वर्षीय महिला, सेक्टर 46 नोएडा से 32 वर्षीय पुरुष सेक्टर, 14 A नोएडा से 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 45 नोएडा से 42 वर्षीय पुरुष, भंगेल से 14 वर्षीय लड़की,  सेक्टर 36 नोएडा से 26 वर्षीय पुरुष, गांव प्यावली दादरी से 32 वर्षीय पुरुष, छलेरा सेक्टर 44 नोएडा से 27 वर्षीय महिला, बिशुनपुर सेक्टर 58 नोएडा से 23 वर्षीय पुरुष एवं सेक्टर 37 नोएडा से 21 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।