2.
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण ने किया पौधारोपण
3.
नोएडा प्राधिकरण 04 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, दफ्तर सील
- तीन दिन की छुट्टी पर भेजे गए कर्मचारी, वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
4.
नोएडा में महिलाओं और बच्चों को विशेष सुरक्षा की रणनीति तैयार : आलोक सिंह
5.
जीवन को स्वस्थ्य एवं सुखमय बनाने के लिए पौधे की जरूरत : डॉ. महेश
- अपने सेक्टर में सांसद ने लगाया बरगद का पौधा
बच्चों ने अपनी पेंटिंग के जरिये जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया। गौड़ सिटी-एक के 6-एवेन्यू की निवासी अनिता प्रजापति ने ड्रॉइंग बनाकर पेड़ पौधों के साथ ही पशु-पक्षियों को भी बचाने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पेंटिंग में हाल ही में केरल में हुई गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या पर दुख उजागर किया। उन्होंने कहा कि वह हथिनी की हत्या से वह दुखी हैं, इसलिए पशुओं को बचाने का सन्देश दिया। एक अन्य निवासी दीप्ति ने अपनी पेंटिंग में धरती को बचाने और कोरोना से बचने का सन्देश दिया। इस काम में उनके पति रजत ने उनकी मदद की। एक बच्ची आस्था ने अपनी ड्रॉइंग में पानी को संरक्षित करने का सन्देश दिया। ममता ने भी अपनी पेंटिंग में पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। जबकि सुरेन्द्र सिंह ने अपने घर पर ही पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस बनाया। सभी ने पर्यावरण की सदैव सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
6.
पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत नेफोमा ने किया पौधारोपण
पौधों को गोद लेने और बच्चे की तरह परवरिश करने की अपील - इस वर्ष 5000 पौधे लगाएगा नेफोमा
ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था नेफोमा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण बचाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16सी में पौधारोपण किया। इसमें गौर सिटी 14-एवेन्यू, पाल्म ओलम्पिया, आर सिटी, ग्रीन आर्क, वेदांतम आदि सोसायटियों के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इन लागों ने अपनी सोसायटियों के बाहर सर्विस रोड पर पौधे और वन है तो हम हैं, देश को बचाना है पौधे को लगाना है,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ आदि स्लोगन लिखे। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने सदस्यों और निवासियों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वे पेड़ों को गोद लें और बच्चों की तरह उसकी परवरिश करें।
7.
विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सीपी ने किया पौधारोपण
8.
मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी बदमश गिरफ्तार - अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार
9.