नोएडा के बाजार कोविड-19 के नियमों के तर्ज पर खुलेंगे : कुच्छल

**  कोविड-19 के नियमों को ध्यान रख खुलेंगे शहर के सभी बाजार-नरेश कुच्छल



नोएडा। बुधवार से हरौला व ममूरा के मुख्य सड़क के खोले जाएंगे बाजार -पूर्व की भांति हो साप्ताहिक बंदी व्यापारियों को नहीं एतराज नोएडा। दो महीने के लॉकडाउन के बाद व्यापारियों को राहत मिली है। शहर के कुछ बाजारों को खोला जा चुका है।


अब शहर के सभी बाजार खुलेंगे। बाजारों में ऑडईवन लागू रहेगा। हरौला व मामूरा की मुख्य सड़क के बाजार भी बुधवार से खोले जाएंगे। उप्र व्यापार मंडल की मांग पर जिलाधिकारी ने बुधवार को सहमति जाहिर की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने बाजार बंदी को लेकर उपश्रमायुक्त से मुलाकात की। उप्र व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाअध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि अनलॉक-०1 शुरू हो चुका है। इसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी व उपश्रमायुक्त से मुलाकत की गई।


उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने बुधवार से हरौला व ममूरा के मुख्य सड़क पर बने बाजारों खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ सभी बाजार खुलेंगे लेकिन यहा ऑडईवन नियम लागू रहेगा। व्यापारियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। व्यापारियों ने कई और समस्याओं पर जिलाधिकारी से बातचीत की। वहीं, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर उश्रमायुक्त से मिले।


व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामअवतार सिंह ने बताया कि शहर में पूर्व की भांति ही साप्ताहिक बंदी जारी रहे इस पर व्यापारियों को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। इस पर उपश्रमायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ महामांत्री मनोज भाटी, महामंत्री दिनेश महावर, राजकुमार गोयल, पियूष वालिया आदि व्यापारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।