नोएडा में कोरोना का रफ्तार जारी, आज 27 संक्रमित मरीज़ मिले, कुल 570 पॉजिटिव केस


नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज कुल 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से आंकड़ा 570 पर जा पहुंचा है। जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस मिलाकर टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 618 पर पहुंच गई है।


आज 5 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि जिले में अब तक 353 लोग स्वस्थ हो गए हैं। टोटल एक्टिव मरीजों की संख्या 209 है तथा अब तक जिले में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि क्रॉस नोटिफाइड केस 48 है।


आज स्वास्थ विभाग द्वारा जो सूचना दी गई है उसके मुताबिक सेक्टर 20 नोएडा से 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 100 से 59 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 107 नोएडा से 44 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 22 नोएडा से 45 वर्षीय व्यक्ति,  विलेज छलेरा, सेक्टर 44 नोएडा से 24 वर्षीय व्यक्ति,  सेक्टर 16B नोएडा से 49  महिला,  सेक्टर 15 नोएडा से 52 वर्षीय महिला, सेक्टर 19 नोएडा से एक 30 वर्षीय महिला, विलेज सलारपुर नोएडा से 35 वर्षीय महिला, सेक्टर 41 नोएडा से 51 वर्षीय महिला कोरो संक्रमित पाई गई है।


 सेक्टर 30 नोएडा से 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 58 से 24 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 74 नोएडा से 28 वर्षीय महिला, सेक्टर 49 नोएडा से 27 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 5 नोएडा से 36 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 22 से 80 वर्षीय वृद्ध पुरुष, सेक्टर 56 नोएडा से 43 वर्षीय पुरुष , सेक्टर 128 नोएडा से 73 वर्षीय पुरुष ,जबकि जेवर से 76 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरुष और  24 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं ,जबकि सेक्टर 20 नोएडा से 60 वर्षीय पुरुष और एक 30 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं जबकि सेक्टर 45 नोएडा से 60 वर्षीय पुरुष एक 61 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 45  नोएडा से 22 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला और 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। पूरी लिस्ट भी देखें।