नोएडा में कोरोना से हड़कंप जारी, आज कुल 21 संक्रमित केस से कुल आंकड़ा 591 पर पहुंचा


नोएडा।  नोएडा में कोरोनावायरस से हड़कंप मचा हुआ है। अब कोरोना का रफ्तार बढ़ता जा रहा है और इसका कहर शहर के विभिन्न भागों में फैलता जा रहा है। लॉकडाउन में छूट मिलने के बावजूद संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचने के लिए खुद कदम उठाना ही होगा। साथ  ही बचाव का रास्ता स्वयं तय करना होगा। 


आज कोरोना के कुल 21 संक्रमित केस मिले हैं जिससे आंकड़ा बढ़कर कुल 591 पॉजिटिव केस हो गया है। जबकि जिले में क्रॉस नोटिफाइड केस को मिलाकर 643 संक्रमित केस हो गए हैं। आज 29 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें 21 लोग एस एस पी जी टी आई हॉस्पिटल व  8 लोग जी आई एम एस हॉस्पिटल से हुए हैं। जबकि किले में 201 एक्टिव मरीज हैं। जिले में 8 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है, जबकि क्लासिफाइड केस 52 है।


आज स्वास्थ विभाग द्वारा को सूचना मिली है उसके अनुसार, सेक्टर 40 से 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि सेक्टर 19 नोएडा से 42 वर्षीय पुरु,  सेक्टर 82 नोएडा से 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 17 नोएडा से 52 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 53 नोएडा से 30 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 55 नोएडा से 41 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 27 नोएडा से 32 वर्षीय महिला, सदरपुर sector-45 नोएडा से 50 वर्षीय महिला,  सेक्टर 15 नोएडा से 43  महिला, सेक्टर 44 नोएडा से 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 66 नोएडा से 26 वर्षीय युवक, सेक्टर 11 से 46 वर्षीय पुरुष,  सेक्टर 37 से 17 वर्षीय युवती संक्रमित  पाई गई है ।


 टेक जोन ग्रेटर नोएडा से 43 वर्षीय महिला,  सेक्टर 66 नोएडा से 16 युवक,  सेक्टर 45 नोएडा से 23 वर्षीय महिला सेक्टर 58 से 30 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। सेक्टर 56 नोएडा से 26 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 31 नोएडा से 36 वर्षीय पुरुष, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 10 वर्षीय बालक एवं सेक्टर 63 नोएडा से 25 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।


आज सेक्टर 53 नोएडा से एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु जिम्स हॉस्पिटल में हुई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट पेंडिंग है। मरीज को टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए भर्ती किया गया था।