टिकटोक के स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या June 25, 2020 • सुरेश चौरसिया ** मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्यारिपोर्ट : यगनेशभोपाल। मशहूर TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने सुसाइड कर लिया है। 16 साल की उम्र में Siya Kakkar ने अपने TikTok वीडियो के जरिए देशभर में शौहरत हासिल कर ली थी। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि Siya Kakkar ने यह कदम क्यों उठाया। TikTok के अलावा Siya Kakkar के इंस्टाग्राम वीडियो भी खासे लोकप्रिय होते थे। उनके इंस्टाग्राम पर 91 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं TikTok पर उन्हें करीब 11 लाख लोग फॉलो करते हैं।